ePaper

महिला उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Updated at : 08 Aug 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न व अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

राज्य में महिला उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी कर रही थीं. मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह थीं.

विज्ञापन

हेमंत सरकार में असुरक्षित हैं महिलाएं, भ्रष्टाचार का बोलबाला : आरती सिंह

गिरिडीह.

राज्य में महिला उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी कर रही थीं. मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह थीं. समाहरणालय के मुख्य गेट के समक्ष आयोजित सभा को संबाोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित हैं. आये दिन महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, छेड़खानी की घटनाएं घटित हो रही हैं. अपराधियों पर अंकुश लगाने में हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. निरंतर दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही हैं. महिलाओं को सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है. राज्य सरकार कुंभकर्णी निद्रा में है. कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा करती रही है. एक भी वादा पूरा नहीं कर पायी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक बार फिर लोक लुभावन वादा के तहत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लायी है. इससे पूर्व भी महिलाओं के साथ इस सरकार ने वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया जा सका. उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है से सभी त्रस्त है. मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ी है. इससे महिलाओं में भारी आक्रोश है. लिहाजा आज राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया है. इधर, प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट से आगे बढ़ने की कोशिश की. हालांकि उपस्थित महिला पुलिस ने आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं को समाहरणालय परिसर के अंदर प्रवेश करने से रोका. इस दौरान दोनों ओर से जद्दोजहद करते दिखा.

हेमंत सरकार के कार्यकाल में अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला : महादेव

भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है. आये दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं घटित हो रही हैं. हत्या, छेड़खानी, दुष्कर्म आम हो गयी है. इस पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि जनता राज्य सरकार से मुक्ति चाह रही है. राज्य सरकार की कार्यशैली से त्रस्त महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है.

प्रदर्शन को लेकर अस्त-व्यस्त रहा शहर

प्रदर्शन से पहले भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए. यहां से हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे. भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के जुलूस के कारण गिरिडीह शहर अस्त-व्यस्त रहा. जाम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हुई. समाहरणालय गेट के समक्ष राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. महिलाएं हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, संवेदनहीन तेरी सरकार उखाड़ फेकना है, अबकी बार, भाजपा की नाज है हम, जुल्म की आवाज हैं हम आदि नारे लिखे तख्ती हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर हेमंत सरकार का विरोध किया. महिला वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में हेमंत सरकार विफल रही है. इस सरकार को सिंहासन पर बैठने का कोई हक नहीं है.

ये थे उपस्थित :

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, नागेंद्र महतो, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, महेंद्र वर्मा, सुभाषचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, सिकंदर हेंब्रम, श्याम प्रसाद, मुकेश जालान, मनोज यादव, जिला मंत्री शालिनी बैसखियार, सोनिया कौशिक, रमा सिन्हा, नीतू देवी, पूनम प्रकाश, पिंकी कुमारी, किरण पांडेय, रीना मंडल, रंजीत राय, प्रकाश सेठ, सोनू एजाज, अमर सिन्हा, यदुनंदन पाठक, रंजन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, भागीरथ मंडल, कामेश्वर पासवान, गोपाल विश्वकर्मा, गंगाधर दास, इनोद साव, राजू दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola