ePaper

झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है : बाबूलाल

Updated at : 14 Jul 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है : बाबूलाल

बरजो स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय व संचालन अजय रंजन सिंह ने किया.

विज्ञापन

बरजो स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय व संचालन अजय रंजन सिंह ने किया. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण प्रसाद सिंह उपस्थित थे. इस दौरान विगत लोकसभा चुनाव में धनवार विधानसभा क्षेत्र में 424 बूथों में से 303 बूथों पर भाजपा की बढ़त पर बूथ, पंचायत व मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया. आगामी विधान सभा चुनाव में इससे भी बड़ी जीत तथा सूबे में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की भ्रष्ट और लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है. चुनाव में हार जीत का निर्णय बूथों पर होता है और भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन व 24 घंटे सक्रिय रहते हैं. भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं तो इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है. उन्होंने राज्य सरकार के क्रियाकलाप, वादाखिलाफी और गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे आगामी विस चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

कार्यकर्ता संगठन के मेरुदंड हैं : अन्नपूर्णाकेंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता इस संगठन के मेरुदंड हैं. कहा कि अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है. कहा कि इंडी गठबंधन के झूठ और षड्यंत्रों को भाजपा कार्यकर्ताओं को मुखरता से विरोध करना है. कहा कि केंद्र और राज्य में दोनों स्थानों पर भाजपा सरकार होने पर सोरेन सरकार में ठप पड़े विकास की गति झारखंड में तेज होगी. जब तक झारखंड में सरकार न बन जाये, तब तक कड़ी मेहनत करनी है. उन्होंने अपनी जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बतायी. कहा यह जनता की जीत है.

हेमंत सरकार में थम गया है विकास का पहिया : लक्ष्मण सिंह

भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि जब जब झारखंड में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार बनी है तो विकास हुआ है. लेकिन, जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं तब से झारखंड में विकास का पहिया थम सा गया है. कहा कि जब तक झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं बन जाये, हम सभी का पहिया थमना नहीं चाहिये.

ये थे मौजूद :

मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुनील अग्रवाल, विवेक विकास, मनोज यादव, उदय सिंह, कृष्णदेव रजक, पवन साव, नंदलाल साव, अजय रंजन, अरविंद साव, विकेंद्र साव, राजेन्द्र यादव, अशोक राय, बसंत वर्मा, उपेन्द्र सिह, प्रधुमन वर्मा, महेंद्र चौधरी, रविन्द्र पंडित, सुनील साहा, रामचन्द्र ठाकुर, नकुल राय, श्रीकांत राय, शिबू राय, सुनयना देवी, बिनोद पांडेय, अरविंद साव, अमित साव, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola