Babulal Marandi vs Nizamuddin Ansari: धनवार में बाबूलाल मरांडी को बढ़त, राजकुमार दूसरे और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी तीसरे नंबर पर

Updated:
विज्ञापन

Babulal Marandi vs Nizamuddin Ansari Seat Result

Babulal Marandi vs Nizamuddin Ansari: धनवार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

Babulal Marandi vs Nizamuddin Ansari: धनवार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बढ़त बना ली है. बाबूलाल मरांडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा (माले) (लिबरेशन) के राजकुमार यादव पर 10,298 वोट की बढ़त हासिल कर ली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निजामुद्दीन अंसारी तीसरे नंबर पर चले गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

2019 में झाविमो के टिकट पर जीते थे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी को 4 राउंड की गिनती के बाद 18,267 वोट मिले हैं. भाकपा माले के राजकुमार यादव को 7,969 और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी को 7,841 वोट मिले हैं. गिरिडीह जिले की धनवार विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को पराजित किया था.

2014 में भाकपा माले को मिली थी जीत

वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) ने धनवार विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. इसके पहले 2009 में झारखंड विकास मोर्चा और वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को इस सीट पर जीत मिली थी.

धनवार विधानसभा सीट पर ये लोग लड़ रहे थे चुनाव

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
निजामुद्दीन अंसारीझारखंड मुक्ति मोर्चा
बाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी
मुकेश कुमार वर्माबहुजन समाज पार्टी
अकलेश्वर सावलोकहित अधिकार पार्टी
मुृत्युंजय कुमारभारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी
मोहम्मद दानिशआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
राज कुमार यादवभाकपा माले (लिबरेशन)
राजदेश रतनझारखंंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
अभिषेक कुमारनिर्दलीय
अरविंद पासवाननिर्दलीय
करण यादवनिर्दलीय
गोपीकृष्ण यादवनिर्दलीय
देवेंद्र कुमार गुप्तानिर्दलीय
निरंजन रायनिर्दलीय
पवन कुमार रामनिर्दलीय
ब्रह्मदेव टुडूनिर्दलीय
भरत यादवनिर्दलीय
मन्ना विनय बास्केनिर्दलीय
राकेश मिश्रनिर्दलीय
रामेश्वर प्रसाद यादवनिर्दलीय
श्री लाल साहूनिर्दलीय
संजय कुमारनिर्दलीय
मो सगीरनिर्दलीय
संंतु ठाकुरनिर्दलीय
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola