Giridih News :नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :राज्य के पूर्व सीएम सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर नगर निगम चुनाव को ले प्रचार के अंतिम दिन समय सीमा समाप्त होने के बाद शनिवार को एक होटल में बैठक करने का आरोप है.

विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बैठक को बंद कराया.

समर्थकों के साथ भोजन कर रहे थे : बाबूलाल मरांडी

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यहां कोई राजनीतिक पार्टी की बैठक नहीं थी. उन्होंने सवाल किया कि होटल में खाना खाने पर भी रोक है क्या.

झामुमो कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक झामुमो के कृष्ण मुरारी शर्मा के लिखित आवेदन पर बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola