लापता पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार

Updated:
विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 15 मई से लापता है. लापता किशोरी के पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगायी है.

विज्ञापन

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 15 मई से लापता है. लापता किशोरी के पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगायी है. किशोरी के पिता ने गुरुवार को बताया कि 15 मई को उसकी बेटी बिना कुछ बताये घर से निकल गयी. खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का एक लड़का भी गायब है. लापता लड़का के परिजनों से पूछताछ करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी गयी. उसने बेटी के गायब होने के दिन ही देवरी थाना में आवेदन दिया और सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी. लेकिन, अभी तक लापता बेटी की बरामदगी नहीं हो पायी है. आवेदन दिये जाने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. कहा कि आरोपियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई किये जाने से बेटी की बरामदगी नहीं हो पायी है. इधर, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद से लापता किशोरी की बरामदगी को लेकर जांच चल रही है. लापता किशोरी का पता चल गया है, शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola