मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल व सचिव बने विनोद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आमसभा रविवार को धनबाद क्लब में हुई. सर्वसम्मति से मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की कमान अनिल मुकीम को सौंपी गयी.

विज्ञापन

धनबाद. मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आमसभा रविवार को धनबाद क्लब में हुई. सर्वसम्मति से मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की कमान अनिल मुकीम को सौंपी गयी. विनोद पसारी को सचिव चुना गया. इसके पूर्व सभा का स्वागत मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व संचालन सचिव अनिल मुकीम ने किया. अनिल गुप्ता द्वारा पिछले साल की कार्यवाही को संपुष्ट किया गया तथा कोषाध्यक्ष विनोद पसारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का गठन हुआ. इसकी अध्यक्षता विनोद तुलस्यान ने की. वर्ष 2024-26 के लिए सर्वसम्मति से बोर्ड के 50 सदस्यों को चुन लिया गया. अगले एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वेद प्रकाश केजरीवाल ने दिया. आज की सभा में योगेंद्र तुलसियान, चेतन गोयनका, राजकुमार अग्रवाल, साजन खरकिया, उत्तम भुकानिया, विनोद तुलस्यान, राजेंद्र बंसल, राजेश जालन, कृष्ण जिंदल, दीनानाथ चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष जालन, बलराम अग्रवाल, राजेश रिटोलिया, कुलदीप अग्रवाल,ललित झुनझुनवाला, विनय अग्रवाल, मनीष प्रसारी, श्याम पंसारी, पवन केजरीवाल, दीपक वर्मा, कृष्णा जिंदल, रामबिलास गोयल, गीता गुप्ता, साजन खरकिया, शेखर अग्रवाल, रितेश अग्रवाल , जी रमेश रिटोलिय, बंटी अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल ,विजय हाड़ोदिया, प्रवीण अग्रवाल, शेखर शर्मा शंकर नर्नोली, नरेश गुप्ता , सुरेश पोद्दार, ललित सांवरिया, दीपक वर्मा, अनिल गुप्ता, अनीता मुकीम, अमित भिवानी वाला आदि सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola