आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारियों को बांधी राखी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनवार थाना परिसर में शनिवार को एकल विद्यालय के प्रखंड इकाई के दर्जनों आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल व अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाते हुए राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया.
विज्ञापन
खोरीमहुआ.
धनवार थाना परिसर में शनिवार को एकल विद्यालय के प्रखंड इकाई के दर्जनों आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल व अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाते हुए राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि हम हमेशा क्षेत्र की सभी बहनों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे. संच प्रमुख विकास दास, अध्यक्ष महेश राय आदि ने कहा कि बेटियां व बहने देश में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. हाल ही में हुई बंगाल की घटना लोगों को चिंतित कर रही है. ऐसे परिदृश्य में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. कार्यक्रम के बाद थाना प्रभारी ने सभी बहनों के मोबाइल में अपना मोबाइल नंबर सेव कराया और समस्या पर फोन करने की अपील की. मौके पर आचार्य अनिता देवी, सोनी देवी, कंचन देवी, सुषमा देवी, यमुना देवी, यशोदा देवी, देवंती देवी, शोभा देवी, रीना देवी, सरिता देवी, जूली देवी, सहेली देवी, पूनम देवी समेत सचिव कामदेव पांडेय, विभाग ग्राम विकास प्रमुख सुखदेव पंडित, रविंद्र पंडित आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










