Giridih News :हरिहरधाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महाशिवरात्रि के अवसर पर बगोदर के हरिहरधाम मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पडा. हरिहरधाम मंदिर में हजारों की भीड़ जुटी.

विज्ञापन

सुबह चार बजे से मंदिर का पट खुलते ही भगवान शंकर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु जुट गये. वहीं, बगोदर थाना शिव मंदिर, गुप्तेश्वरनाथ धाम, बगोदर-सरिया रोड स्थित महाकाल मंदिर, मंझलाडीह, पड़रिया, दोंदलों, कृष्णनगर समेत अन्य शिवमंदिरों में काफी संख्या में लोगों ने पूजा की. रात कई जगहों पर शिव बरात भी निकाली गयी. मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भीम यादव महिलाओं से आभूषण और कीमती सामानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील कर रहे थे.

उपायुक्त ने किया जलाभिषेक

इधर हरिहरधाम मंदिर में डीसी रामनिवास यादव ने जलाभिषेक किया. जिप सदस्य दुर्गेश कुमार और भाजपा नेता आशीष कुमार बॉर्डर ने उन्हें हरिहरधाम मंदिर की तस्वीर भेंट की. डीसी ने मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने भगवान शिव से लोगों की खुशहाली की कामना की. सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola