धीमी गति में बाइक चलाने को कहने पर हुई मारपीट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गांडेय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर की घटना
विज्ञापन
गांडेय.
थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में बुधवार की शाम को आपसी विवाद में दो युवकों में मारपीट हो गयी. घटना के बाद आपसी समझौता का दौर चला, लेकिन बात थाना पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी मो. छोटू अंसारी बुधवार की शाम प्रतापपुर मुख्य सड़क पर तेजी से बाइक चलाते हुए गुजर रहा था. इसी क्रम में उक्त गांव के ही फिरोज अंसारी ने उसे तेजी से बाइक चलाने से मना किया. इसके बाद छोटू और फिरोज के बीच कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी. दोनों युवकों को आपस में लड़ते देख दोनों युवकों के पक्ष के लोग जमा हुए और फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की पहल से दोनों पक्षों को शांत कराया गया. गुरुवार को गांव में दिन भर समझौता का दौर चला और शाम को दोनों पक्ष थाना पहुंचे. यहां दोनों पक्ष की ओर से समझौता कर बांड भरा गया.संदिग्ध स्थिति में किशोरी की मौत : तिसरी.
थाना क्षेत्र के मलुकचाल अंजनवा गांव में संदिग्ध स्थिति में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वन भूखंड पर स्थित बंद पड़े अवैध माइका खदान में ढिबरा कोड़ने के क्रम में चाल धंसने से नाबालिग की मौत हुई है. इधर मृतका के परिजन के मुताबिक मौत लू लगने से हुई है. किसी भी डॉक्टर से उसका इलाज नहीं कराया गया और आनन-फानन में दफना दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन