लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में तीन लोगों पर मुकदमा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी में लॉकडाउन कानून का उल्लंघन एवं सरकारी नियमों की अवहेलना कर दुकान खोलने के आरोप में सरिया थाना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सरिया थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर केशवारी के विनोद यादव, शंकर यादव व रेशो […]

विज्ञापन

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी में लॉकडाउन कानून का उल्लंघन एवं सरकारी नियमों की अवहेलना कर दुकान खोलने के आरोप में सरिया थाना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सरिया थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर केशवारी के विनोद यादव, शंकर यादव व रेशो यादव ने दुकानें खोल ली थी और वहां ग्राहकों की भीड़ भी थी. तीनों के खिलाफ सरिया थाना में केस संख्या 79/20 व भादवि की धारा 188, 290 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया कि सरिया व आसपास के इलाके में दवा, राशन व सब्जी की दुकान को छोड़ जो भी दुकान खुली मिलेगी, उस दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. राशन और सब्जी, फल की दुकानों को प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:30 तक खोलना है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola