विवाहिता का शव बरामद होने के मामले में पति समेत सात पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 11:12 PM
देवरी थाना क्षेत्र देवपहाड़ी गांव के 32 वर्षीया पार्वती देवी पति दिलीप साव का शव घर से बरामद होने के मामले में मृतका की मां जमुआ थाना क्षेत्र की बाघमारा गांव निवासी ढलिया देवी की शिकायत पर देवरी थाना में कांड (संख्या 60/25) अंकित किया गया है.
देवरी थाना क्षेत्र देवपहाड़ी गांव के 32 वर्षीया पार्वती देवी पति दिलीप साव का शव घर से बरामद होने के मामले में मृतका की मां जमुआ थाना क्षेत्र की बाघमारा गांव निवासी ढलिया देवी की शिकायत पर देवरी थाना में कांड (संख्या 60/25) अंकित किया गया है. इसमें मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आवेदन में ढलिया देवी ने कहा है कि 16 वर्ष पूर्व में उसकी बेटी की शादी दिलीप साव के साथ हुई थी. शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के सदस्य पार्वती को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. इसको लेकर पूर्व में मुकदमा दर्ज करवाया गया था. बुधवार 17 जुलाई की रात में पति दिलीप साव, देवर कामदेव साव सहित कागो साव, केसरी देवी सभी ग्राम देवपहाड़ी, गुड़िया देवी, नारायण साव, मालती देवी ग्राम जगमनियाडीह ने पार्वती की हत्या कर दी. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










