धूमधाम से मनायी गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन चित्र परिचय: 4- वकालतखाना में पूजा अर्चना करते भक्त, 20- बनियाडीह में पूजा अर्चना करते चित्रांश समाज के लोग गिरिडीह. जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर शनिवार को चित्रांशों ने अपने देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान के अनुसार की. वकालतखाना, फॉरेस्ट कॉलोनी, पुराना जेल मंदिर, […]

विज्ञापन

कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन चित्र परिचय: 4- वकालतखाना में पूजा अर्चना करते भक्त, 20- बनियाडीह में पूजा अर्चना करते चित्रांश समाज के लोग गिरिडीह. जिला मुख्यालय में कई स्थानों पर शनिवार को चित्रांशों ने अपने देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान के अनुसार की. वकालतखाना, फॉरेस्ट कॉलोनी, पुराना जेल मंदिर, बनियाडीह, सिहोडीह, सिरसिया में भी प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना हुई. इस दौरान चित्रांश समाज के लोगों ने कलम, दवात की पूजा की और पूजन कार्यक्रम में वर्ष भर के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया. पूजा को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय रहा. वकालतखाना परिसर में सुबह से ही चित्रांश समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना में जुट गये. पूजा के बाद सभी स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया और वकालतखाना तथा बनियाडीह में भैयारी का भी आयोजन किया गया. काफी संख्या में लोग भैयारी में जुटे. बताया गया कि रविवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी. चित्रगुप्त पूजा को लेकर कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola