घायल मिस्त्री की मौत, चालक गिरफ्तार

Published at :24 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
घायल मिस्त्री की मौत, चालक गिरफ्तार

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके के बेरगी गांव में बुधवार की शाम को एक वाहन की चपेट में आने से घायल हुए बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि बुधवार की शाम को बरगंडा का रहने वाला सीताराम सिंह बेरगी में साइकिल […]

विज्ञापन

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके के बेरगी गांव में बुधवार की शाम को एक वाहन की चपेट में आने से घायल हुए बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि बुधवार की शाम को बरगंडा का रहने वाला सीताराम सिंह बेरगी में साइकिल मरम्मत कर रहा था. इस दौरान गांडेय से गिरिडीह की ओर आ रहा टाटा मैजिक वाहन असंतुलित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया. बाद में सीताराम को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. यहां से सीताराम को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. रांची जाने के क्रम में सीताराम की मौत हो गयी. मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी के बाद पुलिस वाहन के चालक को खोजने में जुट गयी थी. गुरुवार को सअनि सुनील सिंह ने वाहन के चालक चैताडीह निवासी मो शमशेर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola