आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा

Published at :24 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा

गावां. प्रखंड अंतर्गत नगवां में दिवाली के दिन एक घर में आग लगने से घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना के बाद पीडि़त परिजनों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगवां निवासी सुखदेव पंडित पिता हीरामन पंडित के घर […]

विज्ञापन

गावां. प्रखंड अंतर्गत नगवां में दिवाली के दिन एक घर में आग लगने से घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना के बाद पीडि़त परिजनों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगवां निवासी सुखदेव पंडित पिता हीरामन पंडित के घर में दिवाली की संध्या अचानक आग लग गयी. इससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, हजारों की नगदी, टीवी, पंखा, आलमारी सहित घर का फर्नीचर जल कर राख हो गया. घटना के वक्त घर के सदस्य बाहर दिवाली मनाने की तैयारी में जुटे थे. घर में आग की लपटें देख कर घर के सदस्यों ने हल्ला मचाना शुरू किया. हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, तब तक घर के सात कमरों मंे से पांच कमरे में रखा सारा समान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना से घर की दीवार व छत भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इस दौरान घटना स्थल पर घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पीडि़त परिजनों ने कहा कि घटना के बाद परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola