बंगला स्कूल में काली पूजा आज

चित्र परिचय: 27- स्थापित प्रतिमा, 28- बना भव्य पंडाल गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल के रवींद्र गं्रथागार में 23 अक्तूबर को काली पूजा होगी. रवींद्र गं्रथागार के सदस्य पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं. बता दें कि वर्ष 1998 से यहां धूमधाम से काली पूजा का आयोजन किया जाता आ रहा […]
चित्र परिचय: 27- स्थापित प्रतिमा, 28- बना भव्य पंडाल गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल के रवींद्र गं्रथागार में 23 अक्तूबर को काली पूजा होगी. रवींद्र गं्रथागार के सदस्य पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं. बता दें कि वर्ष 1998 से यहां धूमधाम से काली पूजा का आयोजन किया जाता आ रहा है. यहां मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बंगला विद्यालय स्थित रवींद्र ग्रंथागार में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी. इसके बाद भक्तों के बीच भोग का वितरण किया जायेगा. 26 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. काली पूजा को लेकर रवींद्र ग्रंथागार समेत मकतपुर रोड को भव्य तरीके से सजाया गया है. काली पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










