काली पूजा की तैयारी पूरी

मधुबन. खरपोका पंचायत के पोखरना में आयोजित काली पूजा की तैयारी पूरी हो गयी है. पूजन कार्यक्रम को सफल करने के लिए ग्रामीणों की बैठक जागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पिछले वर्ष किये गये खर्च का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया. बताया गया कि 23 […]
मधुबन. खरपोका पंचायत के पोखरना में आयोजित काली पूजा की तैयारी पूरी हो गयी है. पूजन कार्यक्रम को सफल करने के लिए ग्रामीणों की बैठक जागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पिछले वर्ष किये गये खर्च का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया. बताया गया कि 23 अक्तूबर को काली पूजा व 24 अक्तूबर को झुमर कार्यक्रम का आयोजन होगा. 25 अक्तूबर को यहां मेला लगेगा और उसी दिन मां काली की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी. बैठक में पूजा समिति का गठन हुआ. मदन मोहन सिंह को संरक्षक, होरिल साव को अध्यक्ष, टुपलाल सिंह को सचिव, कटि पंडित को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर भोला सिंह, भुवनेश्वर सिंह, दिगंबर सिंह, डेगनारायण सिंह, दुर्गा सिंह, नुनवा पंडित, शंकर तिवारी, अवशेष तिवारी, हेमलाल पंडित आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










