अजय टुडू के शहादत दिवस की तैयारी शुरू

मधुबन. मरांग बुरू संस्थान 25 अक्तूबर को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में संस्थापक शहीद अजय टुडू का छठा शहीद दिवस मनायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू ने दी. कहा कि शहीद अजय टुडू ने आदिवासी समाज के उत्थान व विकास के लिए कई काम किये थे. प्रखंड […]
मधुबन. मरांग बुरू संस्थान 25 अक्तूबर को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में संस्थापक शहीद अजय टुडू का छठा शहीद दिवस मनायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष रामलाल मुर्मू ने दी. कहा कि शहीद अजय टुडू ने आदिवासी समाज के उत्थान व विकास के लिए कई काम किये थे. प्रखंड मुख्यालय में मरांग बुरू फाउंडेशन के तहत शहीद सिदो-कान्हू प्राथमिकी विद्यालय की स्थापना की थी. महज 20 बच्चों से शुरू किये गये इस विद्यालय में आज साढ़े तीन सौ बच्चे अध्ययनरत हैं. उन्होंने कहा कि गांडेय के पूर्व विधायक सालखन सोरेन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










