युद्धस्तर पर चल रहा है सफाई अभियान : नप अध्यक्ष

चित्र परिचय: 15-पत्रकारों से बातचीत करते नप अध्यक्ष दिनेश यादव गिरिडीह. नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर नगर पर्षद द्वारा शहरी क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. वे बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के जिन […]
चित्र परिचय: 15-पत्रकारों से बातचीत करते नप अध्यक्ष दिनेश यादव गिरिडीह. नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर नगर पर्षद द्वारा शहरी क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. वे बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के जिन स्थानों पर लाइटें खराब है, उसकी भी मरम्मत करायी जा रही है. साथ ही जहां लाइट नहीं है, वहां लाइट भी लगायी जा रही है. शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पर्षद के सभी 30 वार्ड में जगह-जगह डस्टबीन भी रखे गये हैं. उन्होंने कहा कि लोग कूड़ा-कचरा डस्टबीन में ही डालें. छठ पूजा के मद्देनजर सभी घाटों की व्यापक रूप से सफाई भी की जायेगी. पूजा के बाद डेली मार्केट व बस पड़ाव का सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा और कूड़े-कचरे को एक जगह रखने के लिए एक स्थान भी निर्धारित किया जायेगा. मौके पर नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी और वार्ड पार्षद अशदउल्लाह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










