पंचायत मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्तावों की समीक्षा

Published at :22 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत मूल्यांकन समिति की बैठक में प्रस्तावों की समीक्षा

पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए प्रखंडों से आये थे प्रस्ताव गिरिडीह. डीडीसी दिनेश प्रसाद ने बुधवार को समाहरणालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बेहतर काम करने वाले पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए प्रखंडों से आये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. डीडीसी श्री प्रसाद ने बताया कि सरकार ने उत्कृष्ट […]

विज्ञापन

पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए प्रखंडों से आये थे प्रस्ताव गिरिडीह. डीडीसी दिनेश प्रसाद ने बुधवार को समाहरणालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बेहतर काम करने वाले पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए प्रखंडों से आये प्रस्तावों की समीक्षा की गयी. डीडीसी श्री प्रसाद ने बताया कि सरकार ने उत्कृष्ट पंचायतों का चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है. इसके तहत जिले के सात प्रखंडों से प्रस्ताव भेजा गया है. कुल 14 प्रस्ताव प्रखंडों से प्राप्त हुए हैं. डीडीसी ने कहा कि एक पंचायत समिति व दो पंचायत का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा और राज्य सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी. इसके बाद जिले के दो पंचायत व एक पंचायत समिति को पुरस्कृत किया जायेगा. हालांकि आज की बैठक में दो पंचायत व एक पंचायत समिति के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो इश्तियाक अहमद ने बताया कि अंतिम मुहर लगने के बाद ही प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक महमूद आलम, सामाजिक सुरक्षा के प्रभारी सहायक निदेशक एस करकेट्टा समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola