शिक्षक संघ का बदला नाम

Published at :21 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक संघ का बदला नाम

गिरिडीह. जिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने अपना नाम परिवर्तित किया है. संघ ने इसे परिवर्तित कर झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ रखा है. इसी निहित संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अब जिले में भी यह संघ झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ गिरिडीह के नाम से जाना जायेगा. […]

विज्ञापन

गिरिडीह. जिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने अपना नाम परिवर्तित किया है. संघ ने इसे परिवर्तित कर झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ रखा है. इसी निहित संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अब जिले में भी यह संघ झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ गिरिडीह के नाम से जाना जायेगा. कहा कि उक्त निर्णय रांची में आहूत संघ की बैठक में लिया गया था. इधर संघ के मीडिया प्रभारी विमलेंदु कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्लस टू शिक्षकों का दशहरा व दीपावली में वेतन नहीं मिला है, जिस कारण शिक्षकों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. वहीं संघ के सचिव मदन साव ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के साथ किये जा रहे धोखे को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से अशोक प्रसाद साव, सृष्टिधर महतो, सुधांशु शरण, शैलेश कुमार द्विवेदी समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola