सीओ ने रुकवाया विवादित भूमि पर निर्माण कार्य

गांडेय. अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाद भी जबरन किये जा रहे निर्माण कार्य को अंचलाधिकारी ने जाकर रुकवा दिया. मामला गांडेय अंचल के गिरनियां का है. इस संबंध में अंचलाधिकारी रामा रविदास ने बताया कि गिरनियां में विवादित भूमि को ले एसडीओ द्वारा निर्माण कार्य यथावत स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया था, […]
गांडेय. अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाद भी जबरन किये जा रहे निर्माण कार्य को अंचलाधिकारी ने जाकर रुकवा दिया. मामला गांडेय अंचल के गिरनियां का है. इस संबंध में अंचलाधिकारी रामा रविदास ने बताया कि गिरनियां में विवादित भूमि को ले एसडीओ द्वारा निर्माण कार्य यथावत स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कतिपय लोगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य की सूचना मिली. सूचना पर उन्होंने गांडेय थाना प्रभारी डीके वर्मा के साथ स्थल पर जाकर लोगोें को समझा बुझाया और काम रुकवा दिया. मौके पर अंचल निरीक्षण जयदेव राय, राजस्व कर्मचारी ढेना मरांडी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










