शिक्षा स्थापना समिति ने किया आठ शिक्षकों का स्थानांतरण

गिरिडीह. जिला शिक्षा स्थापना समिति ने पूर्व से स्थानांतरित आठ शिक्षकों का नये विद्यालयों में स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. डीएसइ कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापांक 1462 दिनांक 17.10.2004 के आदेशानुसार यह स्थानांतरण व पदस्थापन शिक्षकों द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन व प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. डीएसइ महमूद आलम ने संबंधित नियंत्री पदाधिकारियों को आदेश दिया […]
गिरिडीह. जिला शिक्षा स्थापना समिति ने पूर्व से स्थानांतरित आठ शिक्षकों का नये विद्यालयों में स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. डीएसइ कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापांक 1462 दिनांक 17.10.2004 के आदेशानुसार यह स्थानांतरण व पदस्थापन शिक्षकों द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन व प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. डीएसइ महमूद आलम ने संबंधित नियंत्री पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित व सामंजित शिक्षकों का विरमन व योगदान सुनिश्चित करेंगे. डीएसइ ने इसकी सूचना कोषागार पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, संबंधित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी व संबंधित शिक्षकों को भी दे दी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में मैट्रिक व इंटर प्रशिक्षित इकाई युक्तिकरण के आधार पर पूर्व में शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया था. बाद में शिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों में अपना-अपना अभ्यावेदन दिया और उनके द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन व प्रशासनिक दृष्टिकोण से आठ शिक्षकों का विभिन्न विद्यालयों में सामंजित किया गया है. जिन शिक्षकों का स्थानांतरण व पदस्थापन हुआ है, उनकी सूची इस प्रकार है. नाम – स्थानांतरित विद्यालय – सामंजित विद्यालय सुशीला किस्कू – लोहपिट्टी उमवि – चैताडीह मवि नौशाबा आरा – कोलडीहा कन्या उमवि – कोलडीहा उर्दू मवि दिनेश कुमार सिन्हा – पिपराटांड़ उमवि – पेठियाटांड़ उमवि रीना कुमारी – खंडीहा उमवि – बदडीहा मवि सीता कुमारी – अगदोनीखुर्द उमवि – मंगरोडीह उमवि कुमारी शशिकला – मंगरोडीह मवि – अगदोनीखुर्द उमवि मो कासीम – महारायडीह उर्दू उमवि – खरियोडीह उर्दू उमवि नसरीन बेगम – दर्जी मुहल्ला प्रावि – पेसराबहिया उर्दू उमवि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










