28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुखिया संघ ने डीलरों पर अनाज बेचने का लगाया आरोप

बिरनी. चोगाखार पंचायत के डीलरों द्वारा अनाज उठाव के बावजूद वितरण नहीं करने को लेकर बिरनी प्रखंड मुखिया संघ ने आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र प्रसाद से शिकायत की है़ चोगाखार के मुखिया राम लखन वर्मा ने आपूर्ति पदाधिकारी से कहा कि पंचायत के दुर्गा स्वयं सहायता समूह के संजीत राय, भरत, चंद्रशेखर राय, ज्योति स्वयं सहायता […]

बिरनी. चोगाखार पंचायत के डीलरों द्वारा अनाज उठाव के बावजूद वितरण नहीं करने को लेकर बिरनी प्रखंड मुखिया संघ ने आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र प्रसाद से शिकायत की है़ चोगाखार के मुखिया राम लखन वर्मा ने आपूर्ति पदाधिकारी से कहा कि पंचायत के दुर्गा स्वयं सहायता समूह के संजीत राय, भरत, चंद्रशेखर राय, ज्योति स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा जुलाई व सितंबर माह के अनाज का उठाव कर जैसे-तैसे अनाज का वितरण कर दिया गया, वहीं कुछ अनाज बेच भी दिया गया. कई डीलर द्वारा अक्तूबर माह के अनाज का भी उठाव कर लिया गया लेकिन लाभुकों के बीच अनाज का वितरण अभी तक नहीं किया गया है. आपूर्ति पदाधिकारी ने मुखिया को आश्वासन दिया जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष टिकैत राजा मनी सिंह, प्रमोद सिंह, किशुन साव, राम किशोर सिंह, जगदीश मोदी, जिबरैल अंसारी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें