अलग-अलग घटना में चार घायल

गिरिडीह. जिले के मुफस्सिल थाना व नगर थाना इलाके में हुई घटना में चार लोग घायल है. मुफस्सिल थाना इलाके के माथाडीह गांव में पुराने विवाद को लेकर मां व बेटे की पिटाई कर दी गयी है. घायल मां व बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों का कहना है कि पुराने […]
गिरिडीह. जिले के मुफस्सिल थाना व नगर थाना इलाके में हुई घटना में चार लोग घायल है. मुफस्सिल थाना इलाके के माथाडीह गांव में पुराने विवाद को लेकर मां व बेटे की पिटाई कर दी गयी है. घायल मां व बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर राजू दास, विजू, ढ़ेंगा दास आदि ने उनके साथ मारपीट की है. बेटे ने कहा कि ये लोग उनकी मां को डायन भी कहते हैं. उनके साथ मारपीट करने के बाद उसकी मां को मैला पिलाने का भी प्रयास किया गया है. इधर मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह के पास एक वाहन के धक्के में देवरी के झामुमो नेता कुरबान अंसारी को चोट लगी है. कुरबान का इलाज भी अस्पताल में किया गया है, वहीं नगर थाना इलाके के मोहलीचुवां के पास एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को धक्का मार दिया. घटना में महिला यशोदा देवी को मामूली चोट लगी. बाद में पुलिस पहुंची और महिला का इलाज करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










