पत्रकार से दुर्व्यवहार की निंदा

Published at :20 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार से दुर्व्यवहार की निंदा

गिरिडीह. बगोदर के पत्रकार रामानंद सिंह के साथ किये गये दुर्व्यवहार की निंदा स्थानीय पत्रकारों ने भी की है. पत्रकारों ने कहा कि इस मामले को लेकर वे शीघ्र एसपी से मिलेंगे और कार्रवाई करने की मांग करेंगे. निंदा करने वालों में प्रमुख रूप से ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, प्रमोद अंबष्ट, […]

विज्ञापन

गिरिडीह. बगोदर के पत्रकार रामानंद सिंह के साथ किये गये दुर्व्यवहार की निंदा स्थानीय पत्रकारों ने भी की है. पत्रकारों ने कहा कि इस मामले को लेकर वे शीघ्र एसपी से मिलेंगे और कार्रवाई करने की मांग करेंगे. निंदा करने वालों में प्रमुख रूप से ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, प्रमोद अंबष्ट, शमसुल अंसारी, छायाकार विनोद कुमार, आरिफ अंसारी आदि शामिल है. इधर राजधनवार प्रतिनिधि के अनुसार पत्रकार संघ धनवार ने एक भाजपाइ द्वारा बगोदर के एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और धमकी की घटना की निंदा की है. इसे लेकर सोमवार को संघ अध्यक्ष रामजी मोदी की अध्यक्षता में पत्रकारों ने बैठक की. लोगों नें प्रशासन से उस भाजपा कार्यकर्ता को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. बैठक में विवेकानंद पांडेय, रामकृष्ण सिन्हा, प्रदीप मोदी, प्रकाश विश्वकर्मा, देवनंदन कुशवाहा आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola