रमनीटांड़ की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा

Published at :20 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
रमनीटांड़ की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा

देवरी. एवरग्रीन स्पोर्टिंग क्लब भेलवाघाटी द्वारा सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रमनीटांड़(भेलवाघाटी) एवं पंदना (चकाई बिहार) के बीच खेला गया. फाइनल में दोनों ही टीम के खिलाडि़यों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे. हार-जीत के फैसले […]

विज्ञापन

देवरी. एवरग्रीन स्पोर्टिंग क्लब भेलवाघाटी द्वारा सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रमनीटांड़(भेलवाघाटी) एवं पंदना (चकाई बिहार) के बीच खेला गया. फाइनल में दोनों ही टीम के खिलाडि़यों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे. हार-जीत के फैसले के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया. रमनीटांड़ की टीम ने पंदना की टीम को 1-0 से हरा दिया. मैच के निर्णायक विनय मरांडी एवं उद्घोषक अब्बास अंसारी व मंगू सोरेन थे. फाइनल मैच में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए पंदना के सूरज हेम्ब्रम को मैन ऑफ द मैच एवं रमनीटांड़ के दिनेश को प्रतियोगिता में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मुखिया उसमान मियां एवं उप मुखिया दिल मोहम्मद अंसारी ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, सचिव विनय मरांडी, कोषाध्यक्ष दिलमोहम्मद अंसारी आदि ने अपना योगदान दिया. अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड-बिहार की कुल 32 टीमों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola