पुलिस प्रशासन ने सलटाया खेल विवाद का मामला

बेंगाबाद. भेलवाघाटी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान रविवार को जम कर हंगामा हुआ था. सदाबहार ग्रीन एवर नवयुवक स्पोर्टिंग क्लब व मातकोम बगान के बीच मैच खेला जा रहा था. मैच में किसी बात पर तू-तू-मैं-मैं हुई और देखते-देखते लाठी-डंडे भी चलने लगे. इसमें कमेटी के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी भी घायल हो […]
बेंगाबाद. भेलवाघाटी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान रविवार को जम कर हंगामा हुआ था. सदाबहार ग्रीन एवर नवयुवक स्पोर्टिंग क्लब व मातकोम बगान के बीच मैच खेला जा रहा था. मैच में किसी बात पर तू-तू-मैं-मैं हुई और देखते-देखते लाठी-डंडे भी चलने लगे. इसमें कमेटी के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी भी घायल हो गये थे. मातकोम बगान के कप्तान ने लिखित सूचना भेलवाघाटी थाना को दी थी. पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खिलाडि़यों के बीच विवाद को सलटाया. इसमें स्थानीय मुखिया उसमान अंसारी की भूमिका सराहनीय रही. सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह ने मातकोम बगान के कप्तान को सम्मानित करने का निर्देश कमेटी व मुखिया उसमान मियां को दिया. मौके पर एसआइ दशरथ यादव, नागेंद्र सिंह, महतो कुमार, विनय मरांडी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










