आग से जले पारा शिक्षक की मौत, सौतेलों पर लगा आरोप

Published at :20 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
आग से जले पारा शिक्षक की मौत, सौतेलों पर लगा आरोप

बैगन रोपने के विवाद में 9 अक्तूबर को जलाया गया था महेन्द्रचित्र परिचय: 1. परिजनों का फर्द बयान लेती पुलिस, 2. विलाप करते परिजनगिरिडीह. देवरी प्रखंड के उप्रावि डोगासार में कार्यरत पारा शिक्षक महेंद्र कुमार साहू की मौत सोमवार को हो गयी. महेंद्र की मौत आग में बुरी तरह जलने से हुई है. घटना को […]

विज्ञापन

बैगन रोपने के विवाद में 9 अक्तूबर को जलाया गया था महेन्द्रचित्र परिचय: 1. परिजनों का फर्द बयान लेती पुलिस, 2. विलाप करते परिजनगिरिडीह. देवरी प्रखंड के उप्रावि डोगासार में कार्यरत पारा शिक्षक महेंद्र कुमार साहू की मौत सोमवार को हो गयी. महेंद्र की मौत आग में बुरी तरह जलने से हुई है. घटना को लेकर महेंद्र की पत्नी निर्मला देवी ने अपनी सौतेली सास, देवर समेत कई लोगों पर महेंद्र को जलाकर मार देने का आरोप लगाया है. निर्मला का कहना है कि पैतृक जमीन में हिस्सेदारी को लेकर उनके पति महेंद्र साव का विवाद सौतेली मां रूपमणी देवी, सौतेले भाई उपेंद्र साव, सिकंदर साव, सौतेली बहन खुशबू कुमारी के साथ चल रहा था. निर्मला का कहना है कि नौ अक्तूबर को महेंद्र अपनी पैतृक जमीन में बैगन रोप रहा था. इसी दौरान उसकी सौतेली मां, भाई-बहन व सिकंदर की पत्नी सुलेखा देवी, उपेंद्र की पत्नी राधा देवी के अलावा संजय कुमार व मुन्नी देवी पहुंची. सभी ने उनके पति को पकड़ लिया और शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी. निर्मला का कहना है कि घटना के बाद वह अपने पति को लेकर पहले इलाज कराने गिरिडीह पहुंची और यहां से बोकारो चली गयी. बोकारो में पैसे की कमी हुई तो महेंद्र को पुन: गिरिडीह में भरती कराया गया. यहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, मृतक की पत्नी का फर्द बयान नगर थाना पुलिस ने लिया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल गिरिडीह में कराया गया. पुलिस का कहना है कि फर्द बयान को देवरी थाना भेज दिया जायेगा. इसके बाद की कार्रवाई देवरी थाना पुलिस करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola