हड़ताल के दौरान धरना पर डटे रहे अनुबंध कर्मी

Published at :20 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान धरना पर डटे रहे अनुबंध कर्मी

गिरिडीह. अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान एनआरएचएम व एनवीबीडीसीपी में कार्यरत सभी अनुबंध कर्मी 14वें दिन सोमवार को धरना पर डटे रहे. इस दौरान अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक भी हुई. अध्यक्षता विनोद वर्मा ने की. कहा कि सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में समायोजन हेतु हमारे मामले को लाया नहीं गया है, जिस कारण […]

विज्ञापन

गिरिडीह. अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान एनआरएचएम व एनवीबीडीसीपी में कार्यरत सभी अनुबंध कर्मी 14वें दिन सोमवार को धरना पर डटे रहे. इस दौरान अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक भी हुई. अध्यक्षता विनोद वर्मा ने की. कहा कि सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में समायोजन हेतु हमारे मामले को लाया नहीं गया है, जिस कारण अनुबंध कर्मियों में आक्रोश है. रविवार को संघ ने मुख्यमंत्री के आगमन पर एक ज्ञापन भी सौंपा था. ज्ञापन में 1982 एमपीडब्ल्यू को सेवा में वापस लेने की मांग की थी, लेकिन कैबिनेट में संचिका को प्रस्तुत नहीं किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर डीपीएम राजवर्धन, सुदीप चंद्रा, प्रमीला कुमारी, स्मृति स्नेही, किरण कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी, मनोरमा कुमारी, आरती, मोनिका, बेणु, पुष्पा, इंदु, विमल कुमार पाटक, दिवाकर कुमार, माधवी कुमारी, महेश प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मो इजराइल हक, परवेज अंसारी, ब्रजेश कुमार देव, हीरालाल टुडू, रमेश मुर्मू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola