विस चुनाव को लेकर झाविमो नगर कमेटी की बैठक

Published at :19 Oct 2014 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर झाविमो नगर कमेटी की बैठक

चित्र परिचय-7. गिरिडीह. झाविमो नगर कमेटी की बैठक रविवार को जीडी जालान धर्मशाला में नवीन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधान सभा चुनाव की चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज झारखंड राज्य बुरे दौर से गुजर रहा है. झारखंड को बचाने के लिए राज्य […]

विज्ञापन

चित्र परिचय-7. गिरिडीह. झाविमो नगर कमेटी की बैठक रविवार को जीडी जालान धर्मशाला में नवीन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधान सभा चुनाव की चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज झारखंड राज्य बुरे दौर से गुजर रहा है. झारखंड को बचाने के लिए राज्य में झाविमो की सरकार बनाने की जरूरत है. इस दौरान पंकज गुप्ता के नेतृत्व में मनोज वर्मा, नवीन गुप्ता, राजीव आनंद, अजीत कुमार शर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार, राकेश रंजन, अमित, अरुण समेत कई ने झाविमो का दामन थामा. नगर अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालों को माला पहना कर स्वागत किया. बैठक में चुन्नूकांत, अशोक डंगाइच, नवाब खान, सुमन सिन्हा, मुकेश पांडेय, योगेश मिश्रा, राजेश जायसवाल, उमेश प्रसाद, प्राण बल्लभ, असीम जफर, मनोज पंडित, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola