बगोदर, सरिया व बिरनी प्रखंड में बनेगा विद्यालय

Published at :12 Oct 2014 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
बगोदर, सरिया व बिरनी प्रखंड में बनेगा विद्यालय

बगोदर:राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बगोदर, सरिया व बिरनी प्रखंड में 30 उच्च विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है़ इनकी प्राक्कलित राशि 18 करोड़ रुपये है़ इस आशय की जानकारी बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने दी़ बगोदर प्रखंड के तुकतुको, चौधरीबांध, पोखरिया, डोरियों, खंभरा, देवराडीह, दोदलों, धरगुल्ली, मुंडरो, वहीं सरिया प्रखंड […]

विज्ञापन

बगोदर:राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बगोदर, सरिया व बिरनी प्रखंड में 30 उच्च विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है़ इनकी प्राक्कलित राशि 18 करोड़ रुपये है़ इस आशय की जानकारी बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने दी़ बगोदर प्रखंड के तुकतुको, चौधरीबांध, पोखरिया, डोरियों, खंभरा, देवराडीह, दोदलों, धरगुल्ली, मुंडरो, वहीं सरिया प्रखंड के करनोडीह, परसिया, केशवारी, कैलाटांड़, कपिलो, कसियाडीह, मोकामो, बिरनी प्रखंड के दलांगी, कपिलो, रूपायडीह, पंडरिया, बाराडीह, सरंडा, बाघानाल, पेशम, खरियोडीह, द्वारप्रहरी में उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य होना है़ इन विद्यालयों के लिए निविदा हो चुकी है़ फिलहाल खंभरा व धरगुल्ली में उवि निर्माण के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ है़ शेष जगहों पर बहुत जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola