ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही छात्र की मौत

– महेशमुंडा के पास पलटा टेंपो – दो घायल भी गांडेय : सोमवार की दोपहर गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार को गिरिडीह से गांडेय की ओर जा रहा टेंपो संख्या जेएच11एल8077 महेशमुंडा के […]
– महेशमुंडा के पास पलटा टेंपो
– दो घायल भी
गांडेय : सोमवार की दोपहर गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सोमवार को गिरिडीह से गांडेय की ओर जा रहा टेंपो संख्या जेएच11एल8077 महेशमुंडा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.
इस हादसे में मनोज यादव की पुत्री आरती कुमारी (गांडेय) की मौत हो गयी, जबकि महेशमुंडा के मो रियाज व दासडीह के राजू सिंह भी घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पर परिजनों समेत काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे.
आरती गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्र थी और गिरिडीह से ट्यूशन पढ़ कर वापस गांडेय जा रही थी. छात्र की मौत से पूरा गांडेय गमगीन हो गया है. मृतका के दादा सह कांग्रेस नेता जोधन महतो समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










