भंडारीडीह में चार लाख की चोरी
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह अब्दुल क्यूम स्कूल के समीप एक किराये के मकान में रहने वाले युवकों के कमरे से चार लाख रुपये की चोरी हो गयी. घटना सोमवार पूर्वाह्न 10 से 11 बजे के बीच की है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुछ युवक पिछले कुछ माह […]
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह अब्दुल क्यूम स्कूल के समीप एक किराये के मकान में रहने वाले युवकों के कमरे से चार लाख रुपये की चोरी हो गयी. घटना सोमवार पूर्वाह्न 10 से 11 बजे के बीच की है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुछ युवक पिछले कुछ माह से शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों में मूंगफली व रजाई बेचने का काम कर रहे हैं. इनमें से सात से आठ की संख्या में युवक नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित एक किराये के मकान में रहते हैं.
मुरादाबाद के भुरे, दिलशाद, इमरान, अकरम, शहजाद, आशिफ आदि ने बताया कि वे सभी भंडारीडीह में एक किराये के मकान में रहते है. सभी शहर के अलग-अलग स्थानों में सामान बेचते हैं. हर दिन के सेल के रुपये कमरे में रखे एक बक्से में रखते हैं. रविवार की रात को भी रुपये बक्से में रखे थे. बताया कि एक- दो दिन में बाहर से उनका माल आने वाला था, जिसके लिए रुपये जमा करके रखे थे. सोमवार सुबह करीब 10 बजे 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए गये थे और बाकी का रूपया कमरे में ही रखा हुआ था.
जब बैंक से पैसा जमा करने के बाद वापस पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और रुपयों से भरे बक्सा का भी ताला टूटा हुआ था, साथ ही उसमें रखे चार लाख रुपये भी गायब थे. बताया कि मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए