देवरी में रैयतों ने रोका रोड निर्माण कार्य, मांगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर व भेलवाघाटी के रैयतों ने मुख्य सड़क के चौङीकरण कार्य में बगैर मुआवजा दिये सड़क पर मिट्टी डाल दिये जाने पर रोष जताया है. शनिवार को इन दोनों गांव के रैयतों ने सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया और प्रशासन से मुआवजा की राशि भुगतान करने की मांग […]

विज्ञापन

देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर व भेलवाघाटी के रैयतों ने मुख्य सड़क के चौङीकरण कार्य में बगैर मुआवजा दिये सड़क पर मिट्टी डाल दिये जाने पर रोष जताया है. शनिवार को इन दोनों गांव के रैयतों ने सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया और प्रशासन से मुआवजा की राशि भुगतान करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन
रैयत इंद्रदेव राय, दासो राय, सुधीर राय, दिगंबर राय, बमभोला सिंह, जालेश्वर गिरि, प्रकाश विश्वकर्मा, पप्पू राणा, लुखरी चौधरी, गोपाल राणा, राजेश राणा, अर्जुन यादव, तेजलाल यादव, धीरेंद्र गिरि, जयनारायण यादव, मणि प्रसाद यादव, भोला यादव आदि कहा कहना था कि करीब दो दर्जन से अधिक रैयतों को अब-तक मुआवजा नहीं मिला है. जब-तक मुआवजा की राशि भुगतान नहीं की जाती है तब-तक कार्य को चालू नहीं होने दिया जायेगा.
इसके साथ ही रैयतों ने निर्धारित नक्सा के अनुसार ही सड़क बनवाने की मांग की है. कहा कि फतेहपुर गांव के रैयतों की जमीन व खेत से मिट्टी निकाल ली गयी है और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है. कार्य में लगे संवेदक अजीत सिंह व सेठ कुमार कहा कहना है कि इन रैयतों को जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा मुआवजा दिया जायेगा.
इधर देवरी के अंचलाधिकारी सह बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में ली गयी जमीन के मुआवजा को लेकर भू-अर्जन कार्यालय से किसी प्रकार का पत्राचार नहीं किया गया है. कहा कि वे उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देंगे. ताकि रैयतों के बीच मुआवजा का भुगतान किया जा सके.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola