ePaper

कामरेड महेंद्र सिंह ने लगायी थी हैट्रिक माले के गढ़ में भाजपा ने की थी सेंधमारी, जानें बगोदर विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा

Updated at : 02 Dec 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
कामरेड महेंद्र सिंह ने लगायी थी हैट्रिक माले के गढ़ में भाजपा ने की थी सेंधमारी, जानें बगोदर विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा

राकेश सिन्हा कुल वोटर 3,13,861 पुरुष वोटर 1,64,997 महिला वोटर 1,48,864 गिरिडीह : बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 1985 के बाद लाल झंडे का दबदबा रहा है. 2014 तक किसी यहां से अन्य दल को प्रतिनिधित्व करने का मौका ही नहीं मिला. वर्ष 1990, 1995 और 2000 के विधानसभा के चुनाव में माले के नेता महेंद्र […]

विज्ञापन
राकेश सिन्हा
कुल वोटर
3,13,861
पुरुष वोटर
1,64,997
महिला वोटर
1,48,864
गिरिडीह : बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 1985 के बाद लाल झंडे का दबदबा रहा है. 2014 तक किसी यहां से अन्य दल को प्रतिनिधित्व करने का मौका ही नहीं मिला.
वर्ष 1990, 1995 और 2000 के विधानसभा के चुनाव में माले के नेता महेंद्र सिंह ने लगातार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनायी. बगोदर लंबे समय तक प्रतिपक्ष की भूमिका में रहा. यहां के विधायक महेंद्र सिंह लगातार सदन में विपक्ष की आवाज बने रहे. 2005 के जनवरी महीने में महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गयी. इसके बाद उनके पुत्र विनोद सिंह 2005 व 2009 में चुनाव लड़े और जीत गये. विनोद सिंह ने भी बतौर सशक्त विपक्ष के रूप में झारखंड विधानसभा के सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. लगभग दो दशक से ज्यादा यह विधानसभा क्षेत्र माले की पहचान रहा. अर्से बाद लालगढ़ में 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपना झंडा गाड़ा.
2014 के चुनाव में भाजपा के नागेंद्र महतो ने माले के विनोद सिंह को 4,339 वोट से पराजित कर दिया. नक्सल प्रभावित इस विधानसभा क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी की लहर में इस सीट से गौतम सागर राणा भी चुनाव जीते थे. इस सीट से राजघराना के कुंवर बसंत नारायण सिंह भी 1972 में जीते थे. 1980 में इस सीट का नेतृत्व निर्दलीय उम्मीदवार खडगधारी सिंह भी कर चुके हैं.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. कोनार नहर परियोजना की शुरुआत
2. पावर ग्रिड व सब स्टेशन बना
3. शुरू हुई ग्रामीणजलापूर्ति योजना
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. मजदूरों के लिए नहीं बनी नीति
2. जीटी रोड पर ट्राॅमा सेंटर नहीं
3. 24 हाइस्कूलों का नहीं बना भवन
कई काम किये : नागेंद्र महतो
विधायक नागेंद्र महतो कहते हैं कि पिछले पांच वर्षों में इलाका की तस्वीर बदल दी. विकास के कई कार्य हुए हैं. वर्षों से बंद पड़ी कोनार नहर सिंचाई परियोजना की शुरुआत करायी. एक पावर ग्रिड के साथ-साथ तीन पावर सब स्टेशन बनवाया. 210 किमी सड़क बनी.
खरा नहीं उतरे विधायक : विनोद
पूर्व विधायक विनोद सिंह कहते हैं कि वर्तमान विधायक अपेक्षा पर खरा नहीं उतरे. मैंने बगोदर को अनुमंडल का दर्जा दिलवाया. सरिया प्रखंड बना. दुर्भाग्य है कि अब तक न प्रखंड कार्यालय बना और न ही अनुमंडल कार्यालय का भवन. विधायक ने कोई पहल नहीं की.
2005
जीते : विनोद कुमार सिंह, माले
प्राप्त मत : 68752
हारे : नागेंद्र महतो, झामुमो
प्राप्त मत : 44272
तीसरा स्थान : खड़गपानी नाथ सिंह,जदयू
प्राप्त मत : 6325
2009
जीते : विनोद कुमार सिंह, माले
प्राप्त मत : 54436
हारे : नागेंद्र महतो, झाविमो
प्राप्त मत : 47718
तीसरा स्थान : गौतम सागर राणा, राजद
प्राप्त मत : 13499
2014
जीते :नागेंद्र महतो, भाजपा
प्राप्त मत : 74896
हारे : विनोद कुमार सिंह, माले
प्राप्त मत : 70559
तीसरा स्थान : मो इकबाल, झाविमो
प्राप्त मत : 16823
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola