कायस्थ महासभा की बैठक में चित्रगुप्त पूजा पर चर्चा

डुमरी : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की डुमरी प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को इसरी बाजार में भागवत प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चित्रगुप्त महाराज की पूजा को लेकर सदस्यों से ली जाने वाली आर्थिक सहयोग पर चर्चा की गयी. साथ ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करने को लेकर सदस्यों […]
डुमरी : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की डुमरी प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को इसरी बाजार में भागवत प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चित्रगुप्त महाराज की पूजा को लेकर सदस्यों से ली जाने वाली आर्थिक सहयोग पर चर्चा की गयी. साथ ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करने को लेकर सदस्यों से सहयोग की अपील की.
चित्रगुप्त पूजा की तैयारी समिति गठन करने एवं विभिन्न व्यवस्था पर विचार विमर्श करने के लिए अगली बैठक 13 अक्टूबर को रखी गयी है. बैठक में महासभा के संरक्षक डाॅ. गोवर्धन सिन्हा, रघुवीर प्रसाद, सुरेंद्र सिन्हा, किरण सिन्हा, शशि भूषण सिन्हा, रंजीत सिन्हा, जयंत सिन्हा, बसंत सिन्हा, राजेश सिन्हा, वीरेन्द्र सिन्हा, आनंद प्रकाश, पीके सिन्हा, चंदन सिन्हा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिन्हा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










