एसडीओ ने छात्रों को बताया मतदान का महत्व

गिरिडीह/राजधनवार : स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को खोरीमहुआ एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार, वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा व उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरखांगो में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने वाद-विवाद के दौरान मतदान की जरूरत व महत्व पर विचार रखे. प्लस […]
गिरिडीह/राजधनवार : स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को खोरीमहुआ एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार, वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा व उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरखांगो में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने वाद-विवाद के दौरान मतदान की जरूरत व महत्व पर विचार रखे.
प्लस टू उवि धनवार में कार्यशाला के दौरान सही उत्तर देने वाले वेदांत, शंकर, अनवरी खातून, राधिका सत्यम आलोक आदि कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर बीपीओ दिलीप साहू, प्रधानाध्यापक केडी दास, शिक्षक एम महतो, पी प्रकाश, टी यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




