सड़क हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगाबाद : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोतीलेदा पंचायत स्थित बनहती निवासी सहदेव राणा व उसकी पत्नी चंद्रिका देवी की स्थिति गंभीर हो गयी है. घायल के भाई पालचंद राणा ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि शनिवार की दोपहर उसका भाई […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोतीलेदा पंचायत स्थित बनहती निवासी सहदेव राणा व उसकी पत्नी चंद्रिका देवी की स्थिति गंभीर हो गयी है. घायल के भाई पालचंद राणा ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि शनिवार की दोपहर उसका भाई सहदेव राणा व उसकी पत्नी चंद्रिका देवी साइकिल से गिरिडीह जा रहे थे.

विज्ञापन

सोनबाद स्थित एक पेट्रोल पंप के पास देवघर से गिरिडीह की ओर जा रही ब्रेजा कार पीछे से घक्का मारकर फरार हो गयी. सूचना पर परिजनों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है.

आवेदन के माध्यम से वाहन चालक सह मालिक देवघर निवासी शमशेर सिंह से आर्थिक सहयोग करने के लिए मदद की गुहार लगायी है. बता दें कि घटना के बाद भाग रहे उक्त वाहन को गिरिडीह मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ कर बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया था. मौके का लाभ उठाकर चालक वहां से फरार हो गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola