बिच्छू के डंक से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घटना देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी की बच्चे की मौत से होली की खुशियां मातम में बदलीं देवरी : देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी निवासी दशरथ साव के सात वर्षीय पुत्र राकेश साव की मौत मंगलवार की रात को में बिच्छू के डंक मारने से हो गयी. घटना से गांव में मातम है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

घटना देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी की

विज्ञापन
बच्चे की मौत से होली की खुशियां मातम में बदलीं
देवरी : देवरी प्रखंड के देवपहाड़ी निवासी दशरथ साव के सात वर्षीय पुत्र राकेश साव की मौत मंगलवार की रात को में बिच्छू के डंक मारने से हो गयी. घटना से गांव में मातम है. बताया जाता है कि राकेश साव सोमवार की शाम को अपने घर के पास खेल रहा था.
इसी क्रम में बिच्छू ने डंक मार दिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए गिरिडीह स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर इलाज के बाद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.
मंगलवार की रात में स्थिति और बिगड़ गयी. जिसके बाद उपचार के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी. इधर, बुधवार की अलसुबह बच्चे का शव गांव पहुंचा. शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे. इससे होली की खुशियां मातम में बदल गयी. इधर, रामनारायण समेत कई लोगों ने शोक जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola