बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में दो परीक्षार्थी घायल

राजधनवार : खोरीमहुआ-धनवार मुख्य पथ पर मायाराम टोला के पास मंगलवार दोपहर बाइक व बोलेरो पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार मैट्रिक के दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल राजधनवार पहुंचाया, […]
राजधनवार : खोरीमहुआ-धनवार मुख्य पथ पर मायाराम टोला के पास मंगलवार दोपहर बाइक व बोलेरो पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार मैट्रिक के दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल राजधनवार पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को रांची रिम्स व दूसरे को धनबाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार हीरोडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव के सागर कुमार व नीरज कुमार मंगलवार दोपहर को प्लस टू उच्च विद्यालय राजधनवार से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे.
इसी बीच मायारामटोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो पिकअप (मालवाहक) से टक्कर हो गयी. सूचना पर स्थानीय थाना के एएसआइ हरेराम राय सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




