नगर निगम में पांच दुकानों की नीलामी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नगर निगम सभागार में सोमवार को पांच दुकानों की नीलामी की गयी, वहीं दो अन्य दुकान बीपीएल कोटा में लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त गणेश कुमार, नगर प्रबंधक प्रशांत भारतीय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. बताया गया कि दुकान नीलामी में 5 लाख 50 हजार […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर निगम सभागार में सोमवार को पांच दुकानों की नीलामी की गयी, वहीं दो अन्य दुकान बीपीएल कोटा में लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त गणेश कुमार, नगर प्रबंधक प्रशांत भारतीय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. बताया गया कि दुकान नीलामी में 5 लाख 50 हजार राजस्व की प्राप्ति हुई.
कुल 12 लाख का राजस्व जेनरेट हुआ. मौके पर अधिकतम बोली लगाने वालों को दुकान मिली. निगम सूत्रों के मुताबिक निरंजन कुमार ने 1 लाख 55 हजार, राजेश शर्मा ने 1 लाख 54 हजार, सुनील राय ने 1 लाख 54 हजार, प्रियंका सिंह ने 1 लाख 56 हजार एवं शमशेर आलम ने 2 लाख 65 हजार की बोली लगाकर दुकान हासिल की. पीएल कोटे के तहत एक दुकान कमला देवी व एक दुकान रतन राम को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










