ePaper

बकरीद में कुर्बानी को लेकर विवाद : छह घरों को फूंका, सुरक्षा बल सतर्क

Updated at : 02 Sep 2017 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी को लेकर विवाद : छह घरों को फूंका, सुरक्षा बल सतर्क

गिरिडीह :बकरीद में कुर्बानी को लेकर बेंगाबाद के ताराटांड़ पंचायत के नईटाड गांव में विवाद खड़ा हो गया. आक्रोशित लोगों ने छह घरों में आग लगा दी. कुछ घरों में आग लगाने के लिए घर के बाहर खटिया में आग लगाकर उसे छत पर फेंक दिया गया. पूरा इलाका इस घटना के बाद तनाव में […]

विज्ञापन

गिरिडीह :बकरीद में कुर्बानी को लेकर बेंगाबाद के ताराटांड़ पंचायत के नईटाड गांव में विवाद खड़ा हो गया. आक्रोशित लोगों ने छह घरों में आग लगा दी. कुछ घरों में आग लगाने के लिए घर के बाहर खटिया में आग लगाकर उसे छत पर फेंक दिया गया. पूरा इलाका इस घटना के बाद तनाव में है. घटना की सूचना मिलते हैं सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे और आक्रोशित लोगों पर नियंत्रण करने की कोशिश की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं. इन घटनाओं के बाद पुलिस इलाके पर कड़ी नजर रख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola