छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Aug 2017 11:01 AM
विज्ञापन

गिरिडीह. गिरिडीह कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. मंगलवार को कॉलेज के कैमिस्ट्री लैब में कुछ छात्राएं प्रैक्टिकल के लिए आयी थीं. इसी दौरान कुछ युवक प्रैक्टिकल रूम में प्रवेश कर गये और छात्राओं को देखकर भद्दी-भद्दी कमेंट करने लगे. इसी दौरान छात्रसंघ के युवकों की नजर उक्त […]
विज्ञापन
गिरिडीह. गिरिडीह कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. मंगलवार को कॉलेज के कैमिस्ट्री लैब में कुछ छात्राएं प्रैक्टिकल के लिए आयी थीं. इसी दौरान कुछ युवक प्रैक्टिकल रूम में प्रवेश कर गये और छात्राओं को देखकर भद्दी-भद्दी कमेंट करने लगे. इसी दौरान छात्रसंघ के युवकों की नजर उक्त युवक पर पड़ गयी.
युवकों ने उसे कमेट करने से रोका तो उनके बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद युवकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. देखते ही देखते आस-पास खड़े अन्य छात्र भी प्रैक्टिकल रूम पहुंचे और आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी. बाद में कुछ अन्य युवकों ने वहां पहुंच कर मामले को शांत करा दिया और उक्त युवक को वहां से बाहर निकाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










