Giridih News :सड़क किनारे मिला 10 माह का मासूम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :गावां प्रखंड के मंझने गांव के पास मातृ वात्सल्यता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां सड़क किनारे एक लगभग 10 माह का मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला.

विज्ञापन

बच्चे को एक छोटी चादर पर सुलाकर सड़क के किनारे छोड़ दिया गया था. उसके पास दूध की एक बोतल भी रखी हुई थी, जबकि परिजन मौके पर से गायब थे. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गावां पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया. चाइल्ड रेयर टीम को सौंपा अस्पताल में जांच के दौरान बच्चे को बार-बार मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे. इसके बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. प्रभारी चिकित्सक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि बच्चे में मिर्गी के लक्षण पाये गये. वहीं, उसके पैर में पोलियो जैसे लक्षण भी दिखायी दिए. इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ है. इसके बाद उसे गिरिडीह से पहुंची चाइल्ड केयर टीम के सदस्यों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच तथा बच्चे के परिजनों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola