संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पति हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पति हिरासत में

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पति हिरासत में

विज्ञापन

गढ़वा. बिशनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतका अमहर गांव निवासी विमलेश वियार की पत्नी कमला देवी (25 वर्ष) थी. घटना के संबंध परिजनों ने बताया गया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई थी. इसके बाद शनिवार सुबह देर तक कमला देवी अपने कमरे में सोई रही. मृतका के ससुर जब कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने कमला देवी को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखकर जगाने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं जागी. ससुर के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. ग्रामीणों ने महिला की मौत की पुष्टि की. इसके बाद घटना की जानकारी लोगों ने बिशनपुरा थाना पुलिस को दी घटना की. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति विमलेश वियार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola