पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रंका थाना अंतर्गत सिरोईखुर्द के वरुण जंगल से पुलिस ने एक युवती का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया है.

विज्ञापन

रंका : रंका थाना अंतर्गत सिरोईखुर्द के वरुण जंगल से पुलिस ने एक युवती का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया है. मृतका का उम्र लगभग 18 वर्ष है. जानकारी के अनुसार कुछ चरवाहों ने युवती का पेड़ से लटका हुआ शव देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी हरि किशोर मंडल ने बताया कि मृतका की पहचान हो गयी है. वह सिरोईखुर्द के बघोटवा टोला निवासी ब्रह्यदेव सिंह की पुत्री ललिता कुमारी है. युवती ने अपने ही दुपट्टा से एक पेड़ के सहारे फांसी लगा ली है.

आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है. शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola