गढ़वा : NH-75 पर मेराल फ्लाईओवर के पास वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा-विंढमगंज एनएच-75 पर मेराल फ्लाईओवर के पास एक युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

विज्ञापन

संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

मेराल (गढ़वा). गढ़वा-विंढमगंज एनएच-75 पर मेराल फ्लाईओवर के पिलर नंबर 25 के पास बुधवार को वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गई. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी प्रमोद राम का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

घटना की जांच की मांग

मृतक के माता-पिता प्रमोद राम और कुंती देवी ने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जांच की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि रंजीत खजूरी स्थित ब्रह्मस्थान पार्किंग यार्ड में संचालक आकाश शुक्ला के लिए गाड़ी पकड़ने का काम करता था. बुधवार को भी वह अपने सहयोगी आनंद कुमार पासवान के साथ गाड़ी पकड़ने के लिए निकला था. इसके बाद वह मेराल फ्लाईओवर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है.

ये भी पढ़ें: सरकार से सालों लगाई गुहार, फिर भी नहीं बनी सड़क - आखिर ग्रामीणों ने खुद उठा लिया फावड़ा

जानबूझकर मारी हो टक्कर

परिजनों ने आवेदन में आशंका जताई है कि रंजीत को किसी वाहन ने जानबूझकर टक्कर मारी हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola