गढ़वा में मानवता की मिसाल: जागृति युवा क्लब के कोषाध्यक्ष ने किया रक्तदान, गर्भवती महिला की बचाई जान
रक्तदान कर गर्भवती महिला की बचाई जान | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में जागृति युवा क्लब के विवेकानंद पाल ने रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाई. उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों से रक्तदान की अपील की है.
गढ़वा. जागृति युवा क्लब, जोबरइया के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल ने आपातकालीन स्थिति में एक यूनिट रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जरूरत की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की. क्लब के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है. विवेकानंद पाल के रक्तदान से गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा में मदद मिली.
क्लब ने की सराहना
विवेकानंद पाल के इस निस्वार्थ और जीवनरक्षक प्रयास की जागृति युवा क्लब के सदस्यों ने सराहना की और उन्हें बधाई दी. सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े. क्लब सदस्यों ने कहा कि "रक्तदान जीवनदान है" और इस संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा : धुरकी में सड़क की बदहाली पर गरमाई राजनीति, दीपक प्रताप देव ने विधायक से पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए