गढ़वा : धुरकी में सड़क की बदहाली पर गरमाई राजनीति, दीपक प्रताप देव ने विधायक से पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

Updated:
विज्ञापन

सभा में दीपक प्रताप देव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर के टेढ़ी दामर में सड़क की बदहाली को लेकर दीपक प्रताप देव ने विधायक पर साधा निशाना, विकास कार्यों को लेकर उठाए कड़े सवाल.

विज्ञापन

धुरकी (गढ़वा). खाला गांव के टेढ़ी दामर टोले में सड़क की बदहाली का मामला सामने आने के बाद भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है. बुधवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने विधायक अनंत प्रताप देव पर चुनावी वादों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्या हुआ तेरा वादा.

विज्ञापन

पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि धुरकी मुख्य पथ से टेढ़ी दामर टोले तक आने-जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है. सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद दीपक प्रताप देव ने कहा कि वह अपने निजी खर्च से मुख्य पथ से टेढ़ी दामर तक सड़क निर्माण कराने की पहल करेंगे. उन्होंने क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए भी अपने स्तर से प्रयास जारी रखने की बात कही.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : फोन पर युवक से बातचीत करने से परिजनों ने रोका तो महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

वादे पूरे नहीं करने का आरोप

दीपक प्रताप देव ने विधायक अनंत प्रताप देव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विकास की उम्मीद में उन्हें विधायक चुना था. इसके बावजूद चुनाव के दौरान किए गए वादों के बाद भी गांवों की बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि अब जनता सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम का हिसाब चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JMM का गढ़वा विधायक पर हमला, बोले- मृत मंत्री पर अमर्यादित बयान निंदनीय

समस्या दूर करने का दावा

दीपक प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जिन स्थानों पर सड़क की जरूरत है, वहां सड़क निर्माण की दिशा में अपने स्तर से पहल करेंगे. इसके अलावा पेयजल की समस्या दूर करने के लिए जरूरत वाले स्थानों पर चापाकल उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा. उन्होंने पूर्व विधायक के कार्यकाल पर भी विकास के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए. मौके पर बीकू जायसवाल, महताब अंसारी, मुबारक अंसारी, उमर अंसारी, फैजुल्ला अंसारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola