गढ़वा : फोन पर युवक से बातचीत करने से परिजनों ने रोका तो महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक से फोन पर विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है.

विज्ञापन

गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के गतियरवा गांव निवासी कामेश्वर उरांव की पत्नी सरोजा देवी ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर मकान मालिक ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

पांच साल से पति से अलग

सरोजा देवी की मां शांति देवी ने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी की शादी कामेश्वर उरांव से हुई थी. पति के शराब पीकर मारपीट करने के कारण करीब पांच वर्ष पहले सामाजिक स्तर पर दोनों का छूटा-छूटी करा दी गई थी. इसके बाद सरोजा देवी कल्याणपुर के पास किराये के मकान में रहकर मजदूरी करती थीं और अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रही थीं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : बेटियों की शादी से लेकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बनखेता में चला अभियान

फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम

परिजनों के अनुसार, सरोजा देवी की मोबाइल फोन पर एक युवक से बातचीत होती थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें उक्त युवक से बात नहीं करने की हिदायत दी थी. बुधवार को इसी बात को लेकर सरोजा देवी की युवक से फोन पर नोकझोंक हो गई. इसके बाद उन्होंने आक्रोश में कीटनाशक खा लिया. कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर मकान मालिक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर उनके माता-पिता भी सदर अस्पताल पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola